विक्रम सिंह / सुलतानपुर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा ‘जाति’ पूछने पर राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेसी आगबबूला हो उठे हैं। बुधवार को अवध के सुलतानपुर जिले में कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ठाकुर का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर बरास्ते सुपर मार्केट डाकखाना चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए ठाकुर का पुतला दहन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि विगत दिनों भरी संसद में भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जाति जनगणना को लेकर रायबरेली सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अपशब्द का प्रयोग किया था।
जिससे नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शहर स्थित डाक खाना चौराहे के पास प्रतीकात्मक पुतला फूंका, उसके बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचकर घंटों जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शकील अंसारी, नफीस फारुकी, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, राष्ट्रीय मीडिया के राजेश तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम शहबाज खान, मानस तिवारी, पवन मिश्रा कटांवा, प्रेम भारती, गुड्डू जायसवाल, सिराज अहमद भोला, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, श्याम लगन देवेंद्र तिवारी, जीशान अहमद, अबरार अहमद, राहुल मिश्रा, हाजी फिरोज अहमद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।