मुख्यपृष्ठनए समाचार१०० करोड़ के चक्कर में चले गए ५३ लाख!.. कारोबारी को कर्ज...

१०० करोड़ के चक्कर में चले गए ५३ लाख!.. कारोबारी को कर्ज दिलाने का लालच देकर की ठगी

सामना संवाददाता / ठाणे

मुंबई के एक कारोबारी को १०० करोड़ रुपए का कर्ज लेना महंगा पड़ा गया। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी को १०० करोड़ रुपए का कर्ज लेना था, लेकिन एक ठग ने उन्हें १०० करोड़ रुपए का कर्ज दिलाए बिना ही उनसे ५३ लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला ठाणे स्थित नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि व्यापारी की मुंबई में कंपनी है। उनका सड़क निर्माण और रियल एस्टेट का कारोबार है। करीब दो साल पहले उनके ऑफिस में एक महिला लाइजनिंग के काम से आई थी। महिला ने व्यापारी को जमीन पर कर्ज दिलाने की बात कही, वहीं व्यापारी को महिला ने जमीन के नाम पर लोन पास करने वाले व्यक्ति को व्यापारी से मिलवाया। रायगढ़ में व्यापारी के पास १०० एकड़ जमीन है। उस व्यक्ति ने व्यापारी से कहा कि इस जमीन पर लोन मिल सकता है। कर्ज देनेवाले व्यक्ति ने कर्ज वसूली प्रक्रिया के लिए ५३ लाख रुपए के रूप में ४८ लाख रुपए और वकील की फीस के रूप में ५ लाख रुपए की मांग की। इस हिसाब से उन्होंने कई चरणों में ५३ लाख रुपए भेज दिए, लेकिन दो साल बाद भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ। व्यापारी को ठगे जाने का अंदाजा होते ही नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिस बैंक से कर्मचारी को ऋण प्राप्त होना था। जब उस बैंक में पूछा गया तो उनके पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। आखिरकार, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य समाचार