सामना संवाददाता / मुंबई
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन आम चुनाव से पहले यह पत्र और आरोप-प्रत्यारोप वैâसे किए जा रहे हैं, यह सवाल एनसीपी (शरदचंद्र पवार)की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने किया है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि इस पत्र की टाइमिंग देखिए, दो महीने बाद विधानसभा चुनाव आ गए हैं। इतने सालों तक सड़क से लेकर दिल्ली तक उनकी सत्ता रही है। वह पिछले दस साल से सत्ता में हैं। ये बातें अभी वैâसे आ गर्इं? महाराष्ट्र में पिछले ढाई साल से उनकी सरकार है। विधानसभा से ठीक पहले ये चिट्ठी, आरोप-प्रत्यारोप वैâसे किया जा रहा है? ऐसा सुप्रिया सुले ने कहा।
सुले ने आगे कहा कि अनिल देशमुख पर जो भी आरोप हैं, वह एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है। सभी झूठे आरोप हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मुझे बचकाना लगता है। सुले ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति गंदी हो गई है, निराधार के आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारी पार्टी संस्कारी है। हमने कभी गंदे काम नहीं किए। पहले किसी पर आरोप लगाना और फिर उसे पार्टी में शामिल करना का यह भाजपा की स्टाइल है। सुले ने साफ तौर पर कहा है कि हम राजनीति में बदलाव लाने के लिए आए हैं।
सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने देखा है कि संजय राऊत, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ जैसे तमाम नेताओं को उन्होंने कितना परेशान किया है, जिन १२ लोगों पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं, वे आज कहां हैं। आज की राजनीति बहुत गंदी हो गई है। चुनाव सामने आने पर यह बात सामने आ गई है। सुले ने यह भी पूछा है कि चुनाव से पहले उन्होंने पत्र और नाम क्यों नहीं लिया।
इस पर विस्तार से बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति, नीतियां, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया।
सुप्रिया सुले ने कहा कि उनको महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति और महाराष्ट्र में बढ़ती बेरोजगारी की स्थिति के बारे में भी बात करनी चाहिए। लेकिन इसके बारे में बात नहीं करते। भाजपा भ्रष्टाचार छुपाने की वाशिंग मशीन है। हमारी पार्टी एक सभ्य पार्टी है। हम यशवंतराव चव्हाण के विचारों को मानने वाले लोग हैं। हम लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति और सामाजिक कार्य में हैं। हमने इस तरह का छल, कपट या इस तरह की गंदी राजनीति कभी नहीं की है और आगे भी नहीं करेंगे।