उत्तर कोरिया में लोकतंत्र का नाम नहीं है। देश के लोगों के सामने अब एक और बड़ा संकट रहस्यमयी बीमारी के रूप में खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां बच्चों का जन्म हाथ, पैर या अन्य अंगों के बिना हो रहा है। उत्तर कोरिया से भागने में सफल हुए कुछ लोगों के अनुसार, यह बीमारी देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की परमाणु हथियारों की टेस्टिंग साइट के पास से फैली है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पुंग्ये-री टेस्ट साइट के आस-पास के इलाके एक बेहद डरावनी बीमारी का सामना कर रहे हैं। यह बीमारी लोगों की जान ले रही है और बच्चों को कोख में ही अपना शिकार बना लेती है। इसकी वजह से बच्चे बिना अंगों के पैदा हो रहे हैं। डॉक्टर्स को इस बीमारी के बारे में कुछ नहीं पता है। साल २०१५ में नॉर्थ कोरिया से भाग कर आई यूंग्रान ली के अनुसार, किलजू काउंटी में नागरिक बीमारियों से परेशान हैं। यहां अस्पतालों में डॉक्टर बीमारियों को डायग्नोस नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा लगभग हर दूसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति वैंâसर से पीड़ित है। ली बताती हैं कि एक न्यूक्लियर टेस्टिंग जोन के पास रहने के बहुत नुकसान हैं।