मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति हिंदी दिवस समारोह २०२४

 हिंदी दिवस समारोह २०२४

सामना संवाददाता / मुंबई

दिनांक १४ सितंबर २०२४ स्थानीय सेंट फ्रान्सिस हाईस्कूल, भाईंदर (पूर्व) विद्यालय में छात्र- छात्राओं और अध्यापिकाओं द्वारा हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। हमारे विद्यालय के संस्थापक Dr. A. F पिंटो सर, संचालिका डॉक्टर मॅडम ग्रेस पिंटो इन्हीं के सिखायें मूल्याें द्वारा यह समारोह सुशोभित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बायबल वाचन, विशेष प्रार्थना, प्रार्थना गीत, हिंदी भाषा का महत्व, आर्टिकल वाचन, हिंदी हास्य कविताएं प्रस्तुत करके, सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा का सम्मान किया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका ने हिंदी के महत्व पर विद्यार्थीयों का मार्गदर्शन किया। आखिर में धन्यवाद पर गीत गाकर कार्यक्रम समाप्ति हो गई।

अन्य समाचार