मुख्यपृष्ठसमाचारसिद्धिविनायक की शरण में बाहुबली! ...जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने...

सिद्धिविनायक की शरण में बाहुबली! …जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया गणपति बाप्पा का दर्शन

मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए जौनपुर के बाहुबली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज प्रभादेवी स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा की पूजा अर्चना कर देश की शांति, सद्भावना और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ रामगंज के नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मंदिर के पूर्व ट्रस्टी तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, ऑल इंडिया फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक दुबे, नवदुर्गा इंफ्रावेंचर के एमडी सुनील दुबे, रोलेक्स इंडस्ट्रीज के मालिक के पी सिंह, मंदिर के ट्रस्टी सुनील गिरी, व्यवसाई संजय सिंह, व्यवसाई अनिल दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, सिरकोनी के पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह , मनमोहन सिंह, रोशन सिंह, कौशलेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके पहले उन्होंने पत्रकार विजय सिंह के सांताक्रूज-पूर्व स्थित आवास पर जाकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार