मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने किया उल्हासनगर का सत्यानाश! ...जनता में है नाराजगी कार्यकर्ताओं में...

भाजपा ने किया उल्हासनगर का सत्यानाश! …जनता में है नाराजगी कार्यकर्ताओं में बगावत 

विधायक के लिए नहीं मांगेंगे वोट
अनिल मिश्रा / उल्हासनगर 
उल्हासनगर शहर को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फंड का बंदरबाट होने से, जहां एक तरफ शासन, प्रशासन में जमकर भ्रष्टाचार व्याप्त है, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से शहर का सत्यानाश हो चुका है। स्थानीय भाजपा विधायक कुमार आयलानी के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी के लोगों ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। उनका कहना है कि अब वे विधायक के लिए वोट नहीं मांगेंगे।
निर्माणकार्यों की हो जांच
भाजपा के उल्हासनगर उत्तर भारतीय आघाडी के अध्यक्ष संजय कन्हैयालाल गुप्ता ने कुमार आयलानी के खिलाफ बगावती बिगुल बजा दिया है। अब वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लग गए हैं। संजय गुप्ता ने कुमार आयलानी पर शहर का बंटाधार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने शिंदे सरकार से मांग की है कि उल्हासनगर में किए गए निर्माणकार्यों की जांच हो, इसके लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित हो। उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा होता है तो एक बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आएगा।
परिवर्तन के मूड में जनता
स्थानीय भाजपा विधायक से उत्तर भारतीय भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन कुमार आयलानी ने केवल उत्तर भारतीय समाज को मूर्ख बनाने का काम किया है। शहर का सत्यानाश होने की वजह से आगामी चुनाव में भाजपा के लिए वोट नहीं मांगने और खुद चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय संजय गुप्ता ने लिया है। उल्हासनगर शहर को  विकास नहीं बल्कि विनाश का शहर बताते हुए उल्हासनगर के लोग व सामाजिक संस्थाएं परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

अन्य समाचार