मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा को कलंकित कर रहे हैं भाजपा-शिंदे गुट के...

महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा को कलंकित कर रहे हैं भाजपा-शिंदे गुट के नेता! …कांग्रेस नेता थोरात का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई
शिंदे गुट के नेता संजय गायकवाड़ के बाद राहुल गांधी पर अनिल बोंडे का बयान आज का नाथूराम गोडसे ट्रेंड है। बोंडे का बयान बीजेपी नेताओं के निर्देश पर दिया गया है। पूर्व मंत्री और विधायक बालासाहेब थोरात ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि बीजेपी और महायुति के नेताओं ने महाराष्ट्र की राजनीति को गंदा कर दिया है। एक वीडियो संदेश के माध्यम से विधायक थोरात ने कहा कि प्रगतिशील महाराष्ट्र की सभ्य राजनीतिक परंपरा को खत्म करने का जो उद्योग २०१४ में शुरू हुआ था, वह दिन-ब-दिन निचले स्तर पर गिरता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के नेता आए दिन महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा को कलंकित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मौन समर्थन है, जो बहुत ही खतरनाक है। थोरात ने कहा कि अनिल बोंडे और संजय गायकवाड़ के खिलाफ उनकी पार्टी के नेता को तत्काल कार्रवाई करने की बजाय संजय गायकवाड़ और अनिल बोंडे का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए अपशब्द बोलने वाले नेताओं की तरह शिंदे और फडणवीस भी उनके समान दोषी हैं। भारत को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ जो किया गया, वही राहुल गांधी के साथ किया जाएगा। गांधी हमारे नेता ही नहीं, बल्कि देश में विपक्ष के नेता हैं।

अन्य समाचार