मुख्यपृष्ठनए समाचारजौनपुर मा इ का होत बा...? ... भाजपा नेता के घर तक...

जौनपुर मा इ का होत बा…? … भाजपा नेता के घर तक विकास, बाकियों का सत्यानाश!

-भाजपा के विकास की खुली पोल
-पक्की सड़क के इंतजार में तरस रहे गांववाले
मंगलेश्वर त्रिपाठी / जौनपुर
भाजपा का `सबका साथ सबका विकास’ देखना हो तो आप जौनपुर जिले के सिटी स्टेशन के पास स्थित सद्भावना कॉलोनी में जाकर देख सकते हैं। यहां पर आपको भाजपा नेता के घर तक तो विकास दिखेगा, लेकिन उसके आगे सबका सत्यानाश होता दिखाई पड़ जाएगा। सिटी स्टेशन ओवरब्रिज के पूरब की तरफ सद्भावना कॉलोनी है। इसी कॉलोनी से होते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क जाती है, जो चांदमारी होते हुए वाजिदपुर तिराहे पर निकलती है। इस डेढ़ किलोमीटर की दूरी में डेढ़ सौ से अधिक मकान बनाकर लोग पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इस कॉलोनी में बीते कई महीनों से गैस पाइप लाइन बिछानेवाली संस्था ने सड़क के साथ छेड़छाड़ किया, तो वहीं सीवर पाइप लाइन बिछाने वालों ने इस कदर सड़क के साथ दुर्व्यवहार किया है कि कॉलोनी में रहने वाले लोग उसकी पीड़ा उठा रहे हैं। कई लोग तो अपने घरों में ताला बंद करके गांव का रुख कर चुके हैं। लेकिन वहीं मेन रोड से ५० मीटर की दूरी पर भाजपा नेता पीयूष गुप्ता के मकान तक नगरपालिका ने तीन लाख ४९ हजार रुपए की लागत से सड़क और नाली का निर्माण करके नेता का कालर टाइट कर दिया है।


बता दें कि इस कॉलोनी वासियों का रोना है कि नेताजी के घर तक तो नगरपालिका द्वारा सड़क बना दी गई है, लेकिन उसके आगे की सड़क खराब होने के कारण स्कूल के वाहन तक नहीं आ पा रहे हैं। गर्मी और जाड़े के मौसम में धूल से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के मौसम में घर से निकलना दूभर हो गया है, जिसके कारण बुजुर्ग और बीमार लोगों ने कॉलोनी छोड़कर कहीं अन्य जगह ठिकाना बना लिया है तो कुछ लोग गांव चले गए हैं।

 

 

अन्य समाचार