मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा कैडर पर अन्याय क्यों? ...उपायुक्तों की नियुक्ति पर आदित्य ठाकरे का...

मनपा कैडर पर अन्याय क्यों? …उपायुक्तों की नियुक्ति पर आदित्य ठाकरे का सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में भाजपा शासन में मुंबई मनपा के उपायुक्तों के पदों में बदलाव करके उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार के एक कर्मचारी पर लादी जा रही है। उपायुक्त पद की जिम्मेदारी मुंबई मनपा ने कई दशकों से अपने वैâडर के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से संभाली है। साथ ही इसके माध्यम से जनता की सेवा की है। ऐसे में मुंबई मनपा कैडर पर यह अन्याय क्यों किया जा रहा है? इस तरह का तीखा सवाल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता वा युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट किया है। शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कल राज्य सरकार के एक कर्मचारी को मुंबई मनपा के उपायुक्त के रूप में नियुक्त करने के पैâसले पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ के जरिए कुछ सवाल उठाकर सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। साथ ही भाजपा के कार्यकाल में अधिकारियों पर इस तरह से लगाम लगाए जाने पर आदित्य ठाकरे ने हमला बोला है। इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने पुरजोर मांग की है कि उपायुक्तों के चयन संबंधी पैâसले को वापस लिया जाए और मुंबई मनपा वैâडर से ही उपायुक्तों की नियुक्ति की जाए।

अन्य समाचार