मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली थैलियां पहुंचाने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार और लूटपाट ...संजय राऊत...

दिल्ली थैलियां पहुंचाने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार और लूटपाट …संजय राऊत का घाती गुट पर जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में घाती और उनकी कुर्सियां ​रुपए-पैसे के दम पर टिकी हुई हैं। कुर्सियां बरकरार रखने और सत्ता पर काबिज रहने के लिए उनके द्वारा भ्रष्टाचार और राज्य की लूट जारी है। घाती गुट पर इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने बोला है। उन्होंने कहा कि घाती गुट के लोग राज्य को लूट रहे हैं और दिल्ली थैलियां पहुंचा रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद संजय राऊत ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाडी सरकार का आना तय है। हालांकि, राज्य का नेतृत्व किसी भी हालत में घाती के पास न रहे, इसके लिए भाजपा ने अभी से ही अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। संजय राऊत ने कहा कि घातियों को दिल्ली से महाराष्ट्र चुनाव का सारा खर्च उठाने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, उनसे झारखंड और हरियाणा में होने वाले चुनाव का खर्च भी वसूला जा रहा है। अगर यह खर्च करते हैं तो पैâसला लिया जाएगा कि राज्य का नेतृत्व उन्हें दिया जाए या नहीं। इसलिए घातियों का पद पैसे पर निर्भर करता है। इसके लिए राज्य में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। संजय राऊत ने यह भी हमला बोला कि मुख्यमंत्री को राज्य से पैसा लूटकर दिल्ली में थैलियां पहुंचानी हैं।
सिर्फ पैसे और खोकों पर टिकी सत्ता
संजय राऊत ने कहा कि पैसे के बल पर उनकी कुर्सियां टिकी हुई हैं। ये सभी तालाब के मेंढक हैं। इनकी कोई छवि और गरिमा नहीं होती। मेंढक और केंचुए केवल मानसून के दौरान ही दिखाई देते हैं। वैसे ही घाती गुट भी है। वे अब एक-दूसरे को आतंकित कर रहे हैं। संजय राऊत ने यह भी कहा कि श्रीकांत शिंदे सांसद नहीं रहेंगे और उनके पिता भविष्य में मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उनकी सत्ता सिर्फ पैसे और खोकों पर टिकी है।

 

अन्य समाचार