मुख्यपृष्ठविश्व२ गर्भ वाली मां ने २ बच्चों को जन्मा!

२ गर्भ वाली मां ने २ बच्चों को जन्मा!

चीन में डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चों को इस दुनिया में लाया
किसी भी महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। कुछ महिलाओं के शरीर में एक के बजाय २ गर्भाशय मौजूद होते हैं, जो अत्यंत दुर्लभ स्थिति होती है। इसी कड़ी में अब चीन की रहने वाली २ गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भों से एक-एक बच्चे को जन्म दिया है।
उत्तर-पश्चिमी चीन की इस महिला का उपनाम ली है और उन्होंने सितंबर की शुरुआत में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ली ने अपनी गर्भावस्था के ८वें महीने में ही एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ली के दोनों गर्भाशय पूरी तरह से विकसित हो गए थे, जिनमें अंडाशय और डिंबवाहिकाएं शामिल थीं।
इस दुर्लभ स्थिति से पीड़ित महिलाओं के लिए सफलतापूर्वक बच्चे पैदा कर पाना बेहद मुश्किल होता है। हालांकि, ली ने २ सुंदर और स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी गर्भवती हो चुकी थीं, लेकिन दुर्भाग्य से गर्भावस्था के ६ महीने बाद ही उनका गर्भपात हो गया था। डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चों को इस दुनिया में लाया। ऑपरेशन के ४ दिन बाद ही ली और उनके नवजात शिशुओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ली के दोनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। उनके बेटे का वजन ३.३ किलोग्राम और बेटी का वजन २.४ किलोग्राम है।

अन्य समाचार