सामना संवाददाता / मुंबई
विज्ञान द्वारा समर्थित एक प्रमुख एफएमसीजी कंपनी, ज़ायडस वेलनेस ने वीमैक्स को लॉन्च कर अपने लेगेसी ब्राण्ड कॉम्प्लान का एडल्ट न्यूट्रीशन के क्षेत्र में विस्तार किया है। कंपनी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रोटीन, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स के साथ वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया, यह न्यूट्रीशन ड्रिंक वयस्कों में मसल मास, आंतों की सेहत और संपूर्ण इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
तरुण अरोड़ा, सीईओ, ज़ायडस वेलनेस, का कहना है, “वीमैक्स कॉम्प्लान में हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए एकदम सही प्रोडक्ट है। 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से कॉम्प्लान परिवार के पोषण का दूसरा नाम रहा है और यह नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक की जरूरत को पूरा कर रहा है। वीमैक्स के साथ हम वयस्कों के लिए व्यापक स्वास्थ्य समाधानों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर रहे हैं। यह अनूठा फॉर्मूलेशन आवश्यक पोषण की कमियों को पूरा करता है जैसे प्रोटीन की कमी, आंतों की सेहत, मांसपेशियों की सेहत और इम्युनिटी। दरअसल, भारत में ये समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं।’’ यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय वयस्कों में पोषण की कमी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।