मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनामां दुर्गा का पर्व महान

मां दुर्गा का पर्व महान

मां दुर्गा का पर्व महान नवरात्रि लाता नवगान,
दुर्गा माँ के नौ रूपों का पूजा करते पूरे विश्वास।
मिले आशीष से माँ की शक्ति करती हर बाँध का नाश,
नव संकल्प का नवम पर्व यह करता सुख समृद्धि का उत्थान।

पहला दिन माँ शैलपुत्री का जो पर्वत पुत्री शक्ति महान,
जीवन में स्थिरता लातीं करतीं साधक का उद्धार।
द्वितीय दिवस माँ ब्रह्मचारिणी देतीं तपस्या का वरदान,
शक्ति, साधना, धैर्य, तपस्या मन में भरतीं निर्मल अरमान।
तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा का करतीं रौद्र रूप में शत्रु संहार,
आत्मबल, साहस भर देतीं संकट में रहतीं सदा सहाय।
चौथा दिवस माँ कुष्मांडा का जो सृष्टि का करतीं संचार,
भरने को मुस्कान ब्रह्मांड में देती ऊर्जा का वरदान।
पंचम दिन स्कंद माता का पुत्र प्रेम का रूप महान,
करुणा, ममता और स्नेह का आशीर्वाद है बना प्रमाण।
छठवाँ दिन कात्यायनी माता दुष्टों का करतीं संहार,
अंदर से शक्ति भर देतीं विजयश्री का देतीं वरदान।
सप्तमी पर माँ कालरात्रि अंधकार का करतीं नाश,
भय, विनाश से रक्षा करके साधक का करतीं कल्याण।
अष्टमी है माँ महागौरी जी का जो उज्ज्वलता में सदा महान,
पतिव्रता प्रतीक शांति का माता करतीं सब दुख का त्राण।
सिद्धिदात्री माँ नवमी के दिन सिद्धि, ज्ञान का देतीं वारदान,
मनोकामना पूरा करतीं भक्तों को देतीं मोक्ष का ज्ञान।
माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन जीवन मे लाए उल्लास,
शक्ति, भक्ति और ज्ञान बढ़कर करे बुराई से उद्धार।
आओ माँ की करें आराधना लेलें उनसे आशीर्वाद,
माँ दुर्गा का पर्व महान जीवन में लाए मुश्कान।

रत्नेश कुमार पाण्डेय
मुंबई

अन्य समाचार