मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस की कटिंग में जुटे हैं शिंदे ... मोदी-शाह से बढ़ा रहे...

फडणवीस की कटिंग में जुटे हैं शिंदे … मोदी-शाह से बढ़ा रहे हैं करीबी

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा में नाराजगी का माहौल है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पार्टी के शीर्ष नेता समर्थन दे रहे हैं। मेट्रो ३ के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और शिंदे की जिद के चलते विधानसभा चुनाव के मौके पर इसका समारोह और शक्ति प्रदर्शन ठाणे में होगा। मेट्रो ३ के पहले चरण का उद्घाटन ५ अक्टूबर को मोदी द्वारा किया जाएगा। मोदी औपचारिक रूप से मेट्रो का उद्घाटन और यात्रा करेंगे तथा ठाणे में होनेवाले समारोह में भाग लेंगे।
इसी प्रकार महामंडलों के अध्यक्ष पद पर शिंदे गुट के नेताओं को नियुक्त किया गया है और लोकसभा चुनाव की तरह शिंदे गुट ने ठाणे जिले में कुछ सीटों पर दावा किया है, जो भाजपा अपने पास रखना चाहती है। इसके अलावा शिंदे, देवेंद्र फडणवीस को भी दरकिनार करके मोदी-शाह से करीबी बढ़ा रहे हैं और मोदी-शाह भी शिंदे को समर्थन दे रहे हैं। उससे देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के राज्य स्तरीय नेता परेशान और नाराज हैं। इसके अलावा भाजपा के अधिक विधायक होने के बाद भी सत्ता में लाभ और पद तो शिंदे और दादा गुट को मिल रहे हैं, लेकिन बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को त्याग और काम करने की सीख दी जा रही है। दूसरी तरफ मेहनत का श्रेय शिंदे और पवार गुट को दिया जा रहा है। ठाणे में मोदी के कार्यक्रम से शिंदे को उस परियोजना के लिए अपनी ताकत और श्रेय का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मोदी ठाणे रिंग रोड के भूमि पूजन, महिला सशक्तिकरण और अन्य कार्यक्रमों के लिए ठाणे जाएंगे। इस समारोह के आयोजन में शिंदे गुट के नेता और कार्यकर्ता सबसे आगे हैं, जबकि बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछली कतार में हैं।

अन्य समाचार