मुख्यपृष्ठनए समाचारखुद की ताकत पर सत्ता का सपना देख रही है भाजपा! ......

खुद की ताकत पर सत्ता का सपना देख रही है भाजपा! … ‘दम मारो दम’ नाम से बनाएं सिनेमा …संजय राऊत का तीखा तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा अब खुद की ताकत पर सत्ता बनाने का सपना देखने लगी हैं। इस समय वे सिनेमा बना रहे है। वे अब दम मारो दम नामक सिनेमा बनाएं। इस तरह का तीखा तंज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर कसा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने अपना दम दिखाया है। इसी तरह अब विधानसभा चुनाव में किसका दम निकलता है और किसका दम दिखाई देता है, ये जल्द ही पता चल जाएगा। सांसद संजय राऊत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महाविकास आघाड़ी की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसी की ताकत है, तो वह शिवसेना की है। शरद पवार की पार्टी और महाविकास आघाड़ी का दम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल स्वार्थ के लिए अन्य दलों को साथ में लेती है। उनका इस्तेमाल करने के बाद फेंक देती है। इसके बाद खुद के दम की भाषा और शत-प्रतिशत भाजपा की भाषा बोलती है। यही भाजपा का असली चेहरा है। इसमें नया कुछ भी नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि मराठी भाषा को अभिजात दर्जा देने के लिए सभी दलों ने प्रयास किया है। इसमें सभी दलों का योगदान है। हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र और भूमिपूत्रों के स्वाभिमान के लिए शिवसेना का गठन किया था। भूमिपूत्रों की आवाज को बुलंद किया।

आरक्षण के मुद्दे पर संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में संघर्ष की जो ज्वाला भभकी है। महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर महाराष्ट्र बटा हुआ नजर आ रहा है। ओबीसी, धनगर, मराठा समाज सभी की अलग-अलग मांगें हैं। शिंदे-फडणवीस सरकार इन तीनों के बीच गेम खेल रही है।

अन्य समाचार