मुख्यपृष्ठनए समाचारमहिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जलूस

महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जलूस

दीपक तिवारी/विदिशा
मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज माधवगंज से मशाल जुलूस निकालकर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।

कार्यकर्ताओं को माधवगंज से तिलक चौक जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने पानी की बौछार की। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विदिशा में मशाल जुलूस निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने वाटर छोड़ दिया। उसके कारण अनेक कार्यकर्ता से गिर गए और कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए हुए बैरिकेड पर चढ़ गए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अरुण अवस्थी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज, सुरेश बाबू पाठक, आशा राजपूत, गोविंद सिंह राजपूत, राजेश दुबे, रवि साहू, प्रियंका किरार, कालूराम मीणा, आशीष माहेश्वरी, नीतू सिंह राजपूत, रामराज डांगी, राहुल रघुवंशी, अभय झा, राजकुमार पासी, माजिद भाई, अशरफ खान, गोविंद भार्गव, कामिल सुमित पाल, जितेंद्र सेंगर, जितेंद्र तिवारी सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बलात्कार हो रहा है। मध्य प्रदेश की सरकार अपराध को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। 3 साल से लेकर 70 साल तक की महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता परेशान है‌। आज बच्चों को स्कूल कोचिंग भेजने में माता-पिता को डर लगता है। सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए, जिससे कि महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।

अन्य समाचार