मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएमएलबी स्कूल में हुआ कला उत्सव का आयोजन

एमएलबी स्कूल में हुआ कला उत्सव का आयोजन

सामना संवाददाता/विदिशा
विदिशा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी शामिल हुए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात गुरु वंदना की प्रस्तुति विद्यालय की छात्रा कुमारी अदिति चक्रवर्ती एवं अन्य विद्यार्थियों के द्वारा की गई।

विद्यालय प्राचार्य एवं कला उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विकासखंड विदिशा, गंजबासौदा, ग्यारसपुर, नटेरन से कला उत्सव में प्रतिभागियों ने सहभागिता की है। आयोजन का उद्देश्य लोक कला संस्कृति से विद्यार्थियों को परिचित कराना एवं जागरूक करना है। आयोजन में लोक नृत्य एकल समूह, लोक नृत्य सामूहिक गायन, लोकगीत एकल समूह, गायन लोकगीत समूह, मूर्ति कला, चित्रकला एवं कहानी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय कला उत्सव में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा तथा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की गठित कैबिनेट संसद को शपथ का वाचन कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुति को भी उनके द्वारा सराहा गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि वीर सिंह रघुवंशी ने भी आयोजन की सराहना की।

स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ दीप्ति शुक्ला ने दिया। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्राचार्य शासकीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीमती प्रतिभा बरसैयां, श्रीमती अलबीसिया तिर्की, कमलेश दुबे, लोकेश श्रीवास्तव एवं रामबाबू यादव के द्वारा की गई। संचालन श्रीमती आभा पाराशर एवं सुरेंद्र रिछारिया के द्वारा किया गया।

समस्त चयनित प्रतिभागी 7 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। एकल संगीत गायन में अनुराग यादव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा, समूह गायन में अदिति चक्रवर्ती शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विदिशा, एकल नृत्य में श्रम दांगी सीएम राइस विद्यालय ग्यारसपुर, समूह नृत्य में पायल सोनी एवं समूह में सीएम राइस ग्यारसपुर सहभागिता करेंगे।

अन्य समाचार