मुख्यपृष्ठनए समाचारजेडीयू में `खेला'! ...प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए ललन...

जेडीयू में `खेला’! …प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए ललन सिंह

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू कई गुटो में बंटती हुई दिख रही है। पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सार्वजनिक तौर पर एक नेता दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं। दरअसल, बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राजधानी में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार के साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ राज्य में जदयू कोटे के तमाम मंत्री उपस्थित रहे, लेकिन सबसे खास बात यह कि जद यू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए।
आखिर ललन सिंह राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने क्यों नहीं हुए? इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी की प्रदेश इकाई की जो हालत है, उससे ललन सिंह काफी क्षुब्ध हैं। जेडीयू की नई राज्य कार्यकारिणी की लिस्ट हाल ही में जारी की गई है। राज्य कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित ११८ सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी की राज्य इकाई के सभी पदाधिकारी इसके पदेन सदस्य हैं। पहले नंबर पर नीतीश कुमार हैं, वहीं दूसरे नंबर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम है। इसके बाद कई अन्य का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में जिस तरह से प्रदेश नेतृत्व ने राज्य कमेटी का गठन किया है, उसमें बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

अन्य समाचार