मुख्यपृष्ठनए समाचारमौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी ...सूरज आसमान से बरसा रहा...

मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी …सूरज आसमान से बरसा रहा है आग …अक्टूबर में लग रहे हीट के चटके

सामना संवाददाता / मुंबई
राजस्थान में ही अटक चुके मानसून ने देर से ही सही, लेकिन महाराष्ट्र से वापसी का सफर शुरू कर दिया। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। इसी में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है, जिसमें मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के लोग अक्टूबर हीट के चटके से परेशान हो चुके हैं। कल भी मुंबई में अधिकतम तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राज्य के कई शहरों खासकर विदर्भ के तापमान में बढ़ोतरी जारी है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार से मानसून ने प्रदेश से वापसी का सफर शुरू कर दिया। वह अगले दो-तीन दिनों में महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों से लौट जाएगा। इसी बीच राज्य में ‘अक्टूबर हीट’ बेहद गर्म होती जा रही है। सुबह-सुबह ठंडी हवा के बाद दिन बीतते ही सूर्य की किरणें आग उगल रही हैं। इससे नागरिक बेहाल हो रहे हैं। इसी में मौसम विभाग ने कल बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके तहत राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश का आंधी-तूफान के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन बारिश होने की बजाय जगह-जगह धूप निकली थी। हालांकि, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में बारिश के कारण ‘अक्टूबर हीट’ जारी रहेगी इसलिए अभी कुछ दिनों तक शहरवासियों को गर्मी और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अन्य समाचार

जीवन जंग