मुख्यपृष्ठनए समाचारदेश की महिलाएं हुईं असुरक्षित! ...अब छेड़छाड़ से परेशान बिलासपुर की महिला...

देश की महिलाएं हुईं असुरक्षित! …अब छेड़छाड़ से परेशान बिलासपुर की महिला ने की `ऑनलाइन आत्महत्या’!

सामना संवाददाता / बिलासपुर
केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई है महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में ब़ढ़ोतरी हुई है। बलात्कार का मामला हो या छेड़छाड़ का मुद्दा, आज की स्थिति यह है कि आज २१ सदीं में भी देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां-वहां महिलाएं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं। हाल ही में बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि
उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले एक वीडियो शेयर किया। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वालीं प्रियंका सिंह के पति रेलवे कर्मचारी हैं। प्रियंका सिंह ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होने की बात कही है। मृतक महिला के फांसी लगाने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप
महिला ने लाइव वीडियो में बताया कि पिछले चार सालों से उसे इन लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि यह लोग अक्सर नागू राव की छत पर इकट्ठा होते थे और अश्लील इशारे करते थे। इसके अलावा, बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से २६ फरवरी को उनके घर में आग लगाने की साजिश भी रची गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव और उनके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर फेंकते थे, जिससे वह रातों की नींद नहीं ले पा रही थी और मानसिक तनाव में जी रही थी।

अन्य समाचार

जीवन जंग