मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपावाले ही कह रहे ... सर्कस है राजस्थान की सरकार! ... अशोक...

भाजपावाले ही कह रहे … सर्कस है राजस्थान की सरकार! … अशोक गहलोत ने कसा तंज तंज

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उनकी ही पार्टी के लोग `सर्कस’ बता रहे हैं। अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक टिप्पणी पर यह बात कही। अशोक गहलोत ने कहा, `मैंने यह नहीं कहा कि मैं इनको नीचा दिखाने के लिए बोल रहा हूं कि सर्कस है। सर्कस मैं नहीं बोल रहा हूं… इनकी पार्टी के लोग बोल रहे हैं और सर्कस की तरह ही काम चल रहा है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है… कोई मंत्री इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में जा रहा है। विधायक धमकी दे रहे हैं और बाकी आप जानते हो राजस्थान के अंदर क्या स्थिति बन गई है।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, `ये (बीजेपी) बार-बार हवा में बातें करते हैं। यमुना का पानी लेकर आएंगे। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को नया नाम दे दिया। इनसे कुछ भी नहीं होने वाला है।’ गहलोत ने रविवार को जोधपुर में कहा था, `राज्य में सरकार नहीं बल्कि `सर्कस’ चल रहा है।’
यही नहीं अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को लेकर कहा कि शर्मा के हित में अपनी भावनाएं व्यक्त की है। क्योंकि जयपुर से दिल्ली तक किए जा रहे दौरों से उनकी सरकार के शासन के बारे में पहली धारणा अच्छी नहीं रही है। इससे पहले गहलोत ने रविवार को जोधपुर में कहा था, ‘राज्य में कोई सरकार नहीं है लेकिन सर्कस चल रहा है।

अन्य समाचार