मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : इंस्टा मॉडल ने स्टार फुटबॉलर को फंसाया

आउट ऑफ पवेलियन : इंस्टा मॉडल ने स्टार फुटबॉलर को फंसाया

अमिताभ श्रीवास्तव

दोनों की पैâन फॉलोइंग जबरदस्त है। दोनों अपने-अपने खेमे के सेलेब्रिटी हैं। एक इंस्टा मॉडल और टीवी स्टार है तो दूसरा प्रâांसीसी फुटबॉल का स्टार खिलाड़ी। मामला लव, सेक्स और धोखे का है। पहले प्यार किया, बाद में एक हुए और फिर रेप की झूठी अपील कर केस दर्ज करा दिया यानी धोखा दे दिया। दरअसल, हाल ही में एक इंस्टाग्राम मॉडल लुइसा क्रेमलेवा को एसी मिलान के डिफेंडर थियो हर्नांडेज पर बलात्कार और शारीरिक हमले का झूठा आरोप लगाने के बाद अदालती मुकदमे में घसीटा गया है। लुइसा क्रेमलेवा ने दावा किया था कि फुटबॉल स्टार ने २०१७ में एक शानदार स्पेनिश नाइट क्लब के पास ७०,००० पाउंड की पोर्श कैयेन कार में उसके साथ बलात्कार किया था। उसने यह भी दावा किया कि फ्रांसीसी फुटबॉलर ने बाद में उन्हें वाहन से बाहर धक्का देकर चोट भी पहुंचाई थी। हर्नांडेज की बात करें तो उसने उसके साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि यह सहमति से हुआ था। उस समय स्पेन के पुलिस सूत्रों ने पुष्टि भी की थी कि वे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच कर रहे थे। हालांकि, एक न्यायाधीश ने यह निर्णय दिया कि कथित अपराध के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं है, जिसके आधार पर मामला स्थगित कर दिया गया। इसके बाद अभियोजकों को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें दिखाया गया कि मॉडल को नाइट क्लब के बाहर दुर्घटनावश गिरने के कारण घुटने में चोट लगी थी। उन्होंने अपने अभियोग में आरोप लगाया कि क्रेमलेवा ने हर्नांडेज पर बलात्कार का आरोप लगाकर `दुर्भावनापूर्ण’ कार्य किया है, क्योंकि कार में `सहमति से’ यौन संबंध बनाने के बाद हर्नांडेज ने उसके साथ घर जाने से इनकार कर दिया था। लुइसा, जो कई स्पेनिश टीवी शो में अभिनय करने के बाद लोकप्रिय हुईं, को कथित तौर पर २०२० में कई अदालती सम्मनों में शामिल नहीं होने के बाद गिरफ्तार किया गया था, मजा यह कि उसने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबरों से इनकार किया है। बहरहाल, अब क्रेमलेवा की एक दिवसीय सुनवाई २८ अक्टूबर को कोस्टा डे सोल के मालागा स्थित अदालत में निर्धारित की गई है। सरकारी अभियोजकों ने परीक्षण-पूर्व अभियोग में कहा है कि वे चाहते हैं कि दोषी पाए जाने पर उसे दो वर्ष की जेल की सजा के साथ-साथ १२,००० पाउंड का जुर्माना भी लगाया जाए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार

जीवन जंग