मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनामाता-पिता की कातिल निकली बेटी...बाप को दिया जहर...मां को चाकू से गोदा...लाश...

माता-पिता की कातिल निकली बेटी…बाप को दिया जहर…मां को चाकू से गोदा…लाश के साथ बिताए चार साल

संदीप पांडेय

माता-पिता का रिश्ता अनमोल होता है। माता-पिता अपने बच्चों को बड़े प्यार और दुलार से पालते हैं। कोई भी बच्चा अपने माता-पिता के इस कर्ज से कभी मुक्त नहीं हो सकता, लेकिन आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं, वो न सिर्फ इस रिश्ते को तार-तार करती है बल्कि पूरी कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ब्रिटेन की एक अदालत ने एक महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जो अपने ही माता-पिता की हत्यारिन है। इतना ही नहीं, अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि इस महिला को ३६ साल तक पैरोल नहीं दी जाएगी।
वर्जीनिया मैक्कुलो नामक ३६ वर्षीया महिला ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शवों को उसी घर में छिपा दिया, जिसमें वो ४ साल तक रही थी। पुलिस ने जब जांच की तो महिला के घर से दो शव बरामद हुए। महिला ने खुद पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। २०१९ में वर्जीनिया ने सबसे पहले अपने ७० साल के पिता जॉन मैक्कुलो की ड्रिंक में जहर की गोलियां मिलाकर हत्या कर दी। फिर अगले दिन उसने अपनी मां पर हथौड़े से हमला कर दिया, उसकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी, इसके बाद उसने चाकू से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।
सितंबर २०२३ में जब पुलिस ने वर्जीनिया के घर पर छापा मारा तो उसके घर से दो शव बरामद हुए। वर्जीनिया ने अपने पिता के शव को पत्थरों से बनी कब्र में रखा था और अपनी मां के शव को स्लीपिंग बैग में लपेटकर अलमारी में रख दिया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वर्जीनिया को हिरासत में ले लिया। वर्जीनिया ने पुलिस से कहा कि उसे पता था कि एक दिन यह राज खुल जाएगा। वह इस अपराध की सजा काटने के लिए तैयार है। वर्जीनिया ने पुलिस को वह हथौड़ा और चाकू भी दे दिया, जिससे उसने अपनी मां की हत्या की थी।
पुलिस ने जब महिला को उसके माता-पिता की मौत के मामले में कोर्ट में पेश किया तो साउथ ईस्ट इंग्लैंड के चेम्सफोर्ड क्राउन कोर्ट ने महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज जेरेमी जॉनसन ने यह भी कहा कि वर्जीनिया द्वारा की गई इस घटना ने माता-पिता और बच्चों के बीच विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया है।
वर्जीनिया अपने माता-पिता की पेंशन पर ऐशो-आराम से जीवनयापन करती थी। इतना ही नहीं, उसने उनके क्रेडिट कार्ड पर काफी कर्ज भी ले रखा था। जब वर्जीनिया के परिवार और दोस्त उससे उसके माता-पिता के बारे में पूछते तो वह उन्हें बताती कि उसके माता-पिता बीमार हैं या वे कई दिनों के लिए कहीं घूमने गए हैं।

अन्य समाचार