मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसे पाला नहीं जाता बल्कि घर में आ जाए तो भगा दिया जाता है। लेकिन एक शख्स गलती से मगरमच्छ को पाल बैठा ये समझकर कि यह एक खूबसूरत छिपकली है। इसके बाद जब उसे पता लगा कि यह बड़ा होकर कुछ ज्यादा ही खतरनाक लगने लगा है। कुछ दिनों बाद उसे महसूस हुआ कि इसे हर दो घंटे में खाने की जरूरत पड़ रही है। वह उस बच्चे को हर दो घंटे में खाना देने लगे। इसके बाद उन्हें इसके शरीर में बदलाव नजर आए, जैसे इसकी पूंछ पर कांटे आना और स्किन का कड़क हो जाना। वह हर दिन बड़ा हो रहा था। शख्स ने कहा कि यकीनन यह एक छिपकली नहीं थी। ये तो एक मगरमच्छ था, जो अपने आकार में आ रहा था।