मुख्यपृष्ठखबरेंमहिलाओं पर अत्याचार को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

सामना संवाददाता / विदिशा

पांच विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चियों पर मध्य प्रदेश में अत्याचार को लेकर कांग्रेस आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसी के तहत आज कांग्रेस ने ज्ञापन देकर चेतावनी दी है।

अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं पर दुराचार बढ़ रहे हैं उनको रोकने के लिए सरकार कुछ प्रयास नहीं कर रही है। मध्य प्रदेश में 3 साल की छोटी बच्ची से लेकर 70 साल तक की महिला का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुरक्षा के लिए अति शीघ्र कानून बनाया जाए। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए। आज हम शांतिपूर्ण ज्ञापन दे रहे हैं हमारी मांग नहीं मानी गई तो आगे बड़ा आंदोलन करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं। लाडली बहनें बहुत परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाडली बहनों को विशेष सुरक्षा दे और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सुभाष बोहत, आनंद प्रताप, आशा राजपूत, प्रियंका किरार, गोविंद राजपूत, रवि साहू, सुजीत देवलिया, राम राज डांगी, पर्वत गौड़, राजकुमार पासी, जवाहर कुशवाहा, रमेश तिवारी, प्रदीप चंदेल, नीतू राजपूत, राजेंद्र डांगी, संतोष चिड़ार, बंटी सक्सेना, अंकुर गुप्ता, असलम पटेल गोविंद भार्गव, अभय झा, अवधेश प्रताप सिंह, राजकुमार कुशवाहा, अशरफ खान, अंशुल जैन, बद्री यादव, अंजना जसवंत डांगी, सुनील डांगी, गौतम रघुवंशी, गौरव कुर्मी, देवेश भावसार, शिवांग लोधी, रूप सिंह किरार सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता
अरुण अवस्थी ने बताया कि एसएटीआई कॉलेज के सामने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए विधायक के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। सभी ने कहा कि बच्ची और महिलाओं पर अत्याचार रोकने प्रदेश सरकार सख्त कानून लागू करे।

अन्य समाचार