मुख्यपृष्ठनए समाचारफिर मुश्किल में फंसे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ...डांस ग्रुप से रु १२...

फिर मुश्किल में फंसे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा …डांस ग्रुप से रु १२ करोड़ ठगने का आरोप!

प्रेम यादव / मीरा रोड
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पत्नी लिजेल डिसूजा और उनकी कंपनी फ्रेम प्रोडक्शन समेत सात लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में ११ करोड़ ९६ लाख १० हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी बताया जा रहा है। यह एफआईआर ‘वी अनबीटेबल डांस ग्रुप’ द्वारा दर्ज कराई गई है। रेमो पर आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियों ने ग्रुप के साथ सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘वी अनबीटेबल डांस ग्रुप’ द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होते देख उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया, जहां कोर्ट ने पुलिस को चार हफ्तों के अंदर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच की और मामला दर्ज किया।
डांस ग्रुप के सदस्य वीर नरोत्तम ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात २०१४ में ओमप्रकाश चौहान से हुई थी, जब वे भायंदर के जेसल पार्क चौपाटी पर डांस प्रैक्टिस कर रहे थे। उस वक्त चौहान ने उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके बड़े टीवी शो मिलने का वादा किया था। नरोत्तम और उनके डांस ग्रुप ने चौहान को अपना मैनेजर बना लिया। इस ग्रुप के सभी सदस्य ८ से २० साल की उम्र के हैं और वे देश-विदेश में विभिन्न डांस शो में हिस्सा लेते थे। २०१८ में इस ग्रुप ने ‘डांस प्लस रियालिटी शो’ के सीजन ४ में हिस्सा लिया था, जिसमें रेमो डिसूजा जज थे। इस शो में ग्रुप को ५ लाख रुपए और १ लाख के वाउचर मिले थे, लेकिन ओमप्रकाश चौहान ने उस रकम सहित अन्य शो के पैसों को भी ग्रुप में सही से वितरित नहीं किया।

अन्य समाचार