मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा राज में साधू-संत नहीं हैं सुरक्षित! ... अब हरिद्वार में इंजेक्शन लगाकर संत...

भाजपा राज में साधू-संत नहीं हैं सुरक्षित! … अब हरिद्वार में इंजेक्शन लगाकर संत का किया गया मर्डर

– १० करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए चली खूनी चाल
सामना संवाददाता / हरिद्वार 
देवभूमि कहे जाने वाले हरिद्वार में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले लापता हुए एक आश्रम के संत का शव गंगा नदी में मिला है। बताया जाता है कि संत को नशे का इंजेक्शन लगाकर फिर गला घोंटकर मर्डर कर किया गया। यह मामला १० करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग फरार बताए जा रहे हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि १७ अक्तूबर को रुद्रानंद पुत्र श्यामलहरी गिरी, निवासी रायवाला गौरी गीता आश्रम बिरला मंदिर देहरादून ने सूचना दी कि ज्ञानलोक कॉलोनी में बने श्रद्धाभक्ति आश्रम के परमाध्यक्ष उसके गुरु महंत गोविंद दास शिष्य बिशंबर दास महाराज १५ जून से लापता चल रहे हैं। वे धर्म के प्रचार के लिए राजस्थान गए थे। बताया जाता है कि संत की खोज में जुटी पुलिस टीम जब आश्रम में पहुंची तब उनकी गद्दी पर एक अन्य कथित संत रामगोपाल नाथ मौजूद मिला। संदेह होने पर पूछताछ करने पर रामगोपाल नाथ ने आश्रम परमाध्यक्ष गोविंद दास की हत्या करने की सनसनीखेज जानकारी बयां कर दी।
एसएसपी ने बताय कि आश्रम की जानकारी हासिल कर बाबा का उत्तराधिकारी न होने पर उसकी हत्या कर संपत्ति हड़पने का ताना बाना बुना। योजना के तहत आश्रम वैंâपस में लगे सीसीटीवी वैâमरे हटा दिए गए। एक जून को महंत गोविंद दास को नशे का इंजेक्शन लगाया गया, उनके बेहोश होने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को गंगा की मुख्यधारा में फेंक दिया गया।

अन्य समाचार