मुख्यपृष्ठनए समाचारदोस्त बना दुश्मन ... दारू-मुर्गा की पार्टी में धड़ से अलग किया...

दोस्त बना दुश्मन … दारू-मुर्गा की पार्टी में धड़ से अलग किया सिर!

 

दोस्ती के रिश्ते को सबसे अहम माना जाता है। कहा जाता है कि जब परिवार भी छोड़ दे तो सच्चा दोस्त हर मुश्किल में साथ देता है। वैसे मध्य प्रदेश के छतरपुर में दोस्ती के रिश्ते को दुश्मनी में बदलने का मामला सामने आया है। अलीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक युवक ने अपने दोस्त का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। वहीं कुछ दूरी पर ही नशे की हालत में दूसरा दोस्त भी पड़ा मिला, जिसके कपड़ों पर खून के निशान थे मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात विशाल सिंह सेंगर निवासी बड़ागांव अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। किसी मामूली बात पर विशाल सिंह पर उसके दोस्त ने बगल में रखी कुल्हाड़ी से हमला करके सिर धड़ से अलग कर कुछ दूर फेंक दिया। सुबह इस मामले की जानकारी लगते ही गांव में सन्नाटा फैल गया। पुलिस को परिजनों ने सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के भाई जौहर सिंह का कहना है कि दोनों बचपन के दोस्त थे। शराब पी रहे थे, इसी दौरान हत्या की गई है। इस मामले की जानकारी सुबह लगी। अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य ने बताया कि घटना रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में २ लोगों को पकड़ा है, पूछताछ चल रही है। शराब पीने के दौरान घटना हुई है। मामले की जांच चल रही है।

अन्य समाचार