पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि १० साल से उन्होंने धोनी से बात नहीं की। आईपीएल २०१८ से २०२० तक जब वह सीएसके के लिए खेलते थे तो उनकी ऑनफील्ड पर धोनी से बात होती थी। दरअसल, हरभजन सिंह और एमएस धोनी दोनों ही भारतीय टीम (२००७ टी२० विश्व कप और २०११ वनडे विश्व कप) का अहम हिस्सा रहे हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए हरभजन ने बताया कि चेन्नई में जब वह आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते थे तो उस दौरान वह धोनी से सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं सीएसके में खेल रहा था। अब १० साल से ज्यादा समय हो गया बात किए हुए। मेरे पास उनसे बात करने का कोई कारण नहीं है।