सामना संवाददाता / लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा के इशारे पर अंजाम दी गई है और प्रशासन इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस का काम लोगों को न्याय दिलाना नहीं बल्कि फंसाना बन गया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है? पता नहीं वे १० तारीख तक क्या-क्या छिपाएंगे और कितना दबाव बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने संभल के हिंसा वाले इलाके में मिले पाकिस्तानी कारतूसों को लेकर कहा कि संभल की घटना जानबूझकर करवाई गई है। बहुत सारे हथियार पुलिस के पास हैं, जो विदेशी हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यूपी पुलिस को बीजेपी ने खराब कर दिया है। यूपी में डीजीपी को लेकर लड़ाई चल रही है, यूपी में कार्यकारी डीजीपी हैं।