सामना संवाददाता / कानपुर
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि चीन भारत की जमीन दबाए ले रहा है। भविष्य में मानसरोवर और वैâलाश पर्वत भी नहीं जाने देगा, लेकिन भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि सीसामऊ नाले पर सेल्फी लेने वाले भूल गए। २०२७ में सपा सरकार बनने पर हम गंगा मइया को साफ करेंगे। संभल घटना पर कहा कि कानपुर वाले सब जानते हैं कि गाड़ी वैâसे पलटी थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएनए जांच कराएं। हम भी कराने को तैयार हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की जीत है। सपा कार्यकर्ताओं की बहादुरी की वजह से जीती है। चुनाव में क्या-क्या हुआ। भाजपाई खोखले हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की ताकत से जीत सके। भाजपा हारी है। २०२७ में जब चुनाव होंगे तो भाजपा की हार तय है और सपा जीतेगी। संभल घटना जानबूझकर कर भाजपा ने कराई है, जिसमें पांच जाने गर्इं। बहराइच याद कीजिए, इसका कारण भी भाजपा सरकार थी। संभल भी उसकी देन है। दोबारा सर्वे में नारे लगाते हुए लोग गए। इससे दिक्कत हुई। ये भाजपा के लोग थे। महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा न हो, ऐसा हर प्रयास कर रहे हैं। देश बर्बाद हो रहा है। संविधान के अधिकार छीने जा रहे हैं। कानपुर में उद्योग, कारोबार चौपट है। पनकी पावर स्टेशन पास ही है, जल्दी बनता तो अच्छा होता। समाजवादियों ने मेट्रो दी। उसे भी समय से पूरा नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी रोजगार की बात नहीं करना चाहती। चंदा वसूला, उससे महंगाई बढ़ रही। सरकार नाकाम है। गायों पर तेजाब फेंका जा रहा। उन्होंने संभल की घटना के बहाने बिकरू कांड भी याद किया। दक्षिण में तीन विधानसभा में भाजपा के विधायक होने पर बोले कि वर्ष २०२७ में यहां के लोग बात समझ जाएंगे तो सपा ही होगी।