मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्नी ने अतुल सुभाष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

पत्नी ने अतुल सुभाष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब गिरफ्तार हो चुकीं पत्नी निकिता सिंघानिया ने अतुल पर ही उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने निकिता के अलावा अतुल की सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार किया है। तीनों को १४ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान निकिता ने दावा किया है कि उसने अतुल को परेशान नहीं किया, बल्कि पति ही उसे परेशान करता था। निकिता का दावा है कि वह करीब ३ सालों से अतुल से अलग रह रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर वह उत्पीड़न करतीं, तो उससे दूर क्यों रहतीं। निकिता को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

अन्य समाचार

जीवन जंग