बॉलीवुड की टॉप जोडी में शामिल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो दोनों के तलाक की बात भी कही गई। लेकिन हाल ही में एक स्कूल इवेंट के दौरान दोनों को बड़े प्यार से हाथों में हाथ डाले देखा गया। दरअसल, दोनों अपनी लाडली बीटी आराध्या के स्कूल एन्यूअल इवेंट साथ पहुंचे थे। इस इवेंट का एक वीडियो भई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफतौर पर यह देखा गया कि दोनों के बीच रिश्ते एकदम फर्स्ट क्लास है। इतना ही नहीं इस दौरान कई बार अभिषेक कभी ऐश्वर्या का दुपट्टा संभालते नजर आए तो कभी उनका हाथ थामे नजर आए। वैसे कुछ भी बोलो, दोनों एक साथ बड़े अच्छे लग रहे थे। कई यूजर्स ने दोनों की तारीफ कर कहा कि भगवान दोनों को एकसाथ खुश रखे और दोनों को किसी की नजर ना लगे…!