मुख्यपृष्ठनए समाचारगजब है फडणवीस की सरकार... कमेंट वाले को ८ माह जेल, हत्या...

गजब है फडणवीस की सरकार… कमेंट वाले को ८ माह जेल, हत्या करने वाला बाहर

सामना संवाददाता / मुंबई
बीड में सरपंच संतोष देशमुख की निर्मम हत्या के विरोध में सर्वदलीय मोर्चा आयोजित किया गया। इस मोर्चे से सभी दलों के नेताओं ने धनंजय मुंडे पर तीखे हमले करते हुए वाल्मीक कराड को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान एक सुर में सभी नेताओं ने कहा कि यह फडणवीस सरकार गजब है, जो छोटे अपराध करता है उसे जेल में डाल देती है। मात्र सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले को ८ महीना जेल में डाल दिया जाता है जबकि हत्या करने वाले पर कोई अंकुश नहीं, वह अनियंत्रित होकर बाहर घूम रहा है। देशमुख के हत्यारे को पुलिस अब तक गिरफ्तार ही नहीं कर पाई है।

जरांगे ने कहा कि सीएम फडणवीस हमारे दुश्मन नहीं हैं। आरोपियों को ढूंढना कोई बड़ी बात नहीं है। हमारे बच्चों ने कमेंट किया तो आपने तुरंत गिरफ्तार किया, लेकिन हत्या के आरोपी आपको नहीं मिल रहे। संतोष दादा की हत्या हुई, परभणी में भी ऐसा हुआ, धाराशिव में भी इसी तरह की घटना हुई। अंबड में एक लड़की को आत्महत्या करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों को राज्य में विध्वंस कराना है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

अन्य समाचार

जीवन जंग