हाल ही में लॉस एंजिल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके में लगी भीषण आग से सभी दहशत में हैं। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। आम जन से लेकर खास सभी इस पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना दुख व्यक्त किया है। प्रियंका ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस आग की भयानक फोटो-वीडियो शेयर की, जो किसी को भी डरा दे। वीडियो में आग दहकती नजर आ रही है। प्रियंका ने इस त्रासदी में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने लिखा, `मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रहेंगे।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फायर डिपार्टमेंट की कोशिशों की भी खूब सराहना की। उन्होंने रातभर मेहनत करके आग बुझाने और प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए फायर डिपार्टमेंट का धन्यवाद किया।