मुख्यपृष्ठनए समाचारधनंजय मुंडे को सीएम फडणवीस का संरक्षण! ... आदित्य ठाकरे का गंभीर...

धनंजय मुंडे को सीएम फडणवीस का संरक्षण! … आदित्य ठाकरे का गंभीर आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई
वाल्मीक कराड पर कई गंभीर आरोप होने के बावजूद धनंजय मुंडे का इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है। यह आरोप शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक और युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने लगाया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धनंजय मुंडे को संरक्षण दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फडणवीस ने भ्रष्ट नेताओं को सरकार में शामिल किया है। आदित्य ठाकरे ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

राज्य में खराब होती जा रही है कानून-व्यवस्था
आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार को घेरा

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे शहरों और राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होती जा रही है। कई मामलों की तो खबरें भी बाहर नहीं आतीं। हिट एंड रन मामले का क्या हुआ? कुछ दिन तक खबरें आर्इं और फिर मामला कहां गया, किसी को पता नहीं।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि एक विपक्षी पार्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि जो भी राज्य में हो रहा है, उसे सरकार के सामने लाएं, लेकिन राज्य में तीन नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं चल रही है। धनंजय मुंडे का इस्तीफा लेने से मुख्यमंत्री फडणवीस को कौन रोक रहा है? क्या उनके ऊपर राजनीतिक दबाव है? क्या यह किसी गठबंधन धर्म का हिस्सा है? मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब नई सरकार बनी थी, तो हमें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री फडणवीस राज्य को सही दिशा में ले जाएंगे और भ्रष्ट नेताओं को दूर करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा, राज्य के साथ विश्वासघात हो रहा है।

अन्य समाचार