अनिल मिश्र/ रांची
झारखंड सरकार ने वर्तमान में प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का यह कार्यकाल आगामी दो साल के लिए होगा। यह कार्यकाल की गणना पिछले वर्ष 26 जुलाई 2024 से ही माना जायेगा। इस संबंध में झारखंड सरकार ने संबंधित अभिसूचना पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है।