मुख्यपृष्ठअपराधअंबरनाथ पूर्व में दिनदहाड़े महिला के पेट में चाकू घोंपकर हत्त्या...हत्त्या के...

अंबरनाथ पूर्व में दिनदहाड़े महिला के पेट में चाकू घोंपकर हत्त्या…हत्त्या के कारण की खोज में लगी पुलिस…हत्यारा गिरफ्तार

सामना संवाददाता / अंबरनाथ

अंबरनाथ-पूर्व में शहीद स्मारक के समीप, शिव सेतु से कानसई सेक्शन मार्ग होते हुए अंबरनाथ स्टेशन की तरफ उतरने वाली सीढ़ी के पास साई बाबा का मंदिर है। दिन-दोपहर को साढ़े बारह बजे प्रेमी ने महिला के पेट में कई वार कर फरार हो गया, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहां पर महिला की मौत हो गई। अंबरनाथ-पूर्व की शिवाज नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्त्या क्यों की गई है? इसकी वजह जानने में लगी है।
मिली जानकारी मुताबिक, सीमा कांबले विवाहिता है। उसका पति से संबंध नहीं था। वह अलग रहती थी। वह बारकुपाड़ा के भाईर चाल में रहता है। सीमा का राहुल भिंगारकर नामक व्यक्ति के साथ प्रेम हो गया। सोमवार की दोपहर को दिन के साढ़े बारह बजे दोनों सीढ़ी पर बैठकर बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसको लेकर राहुल ने चाकू से सीमा के पेट में कई वार कर दिया, जिसके कारण सीमा की मौत हो गई। फरार राहुल को पुलिस ने कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया है। हत्त्या क्यों की गई? इसकी जांच मे शिवाज नगर पुलिस लगी है। घटना का बयान साई बाबा मंदीर के समीप भीख मांगती एक वृद्धा ने किया है।
अंबरनाथ के समाजसेवी योगेश चलवादी का कहना है कि शिव सेतु इन दिनों शराबी, अवारा लोगों का अड्डा बन गया है। इस पर पुलिस प्रशासन को प्रतिबंध लगाना चाहिए। अंबरनाथ में आए दिन हत्त्या का दौर शुरू है। इसे रोकने मे ईडी सरकार की पुलिस फेल साबित हो रही है। अभी फरवरी महीने मे भी हत्त्या हो चुकी है। ऐसी घटना के कारण अंबरनाथ मे दहशत का वातावरण बना है।

अन्य समाचार