मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा कोकण मंडल ने 2,147 अपार्टमेंट्स और 117 प्लॉट्स की निकाली लॉटरी...एमएमआर...

म्हाडा कोकण मंडल ने 2,147 अपार्टमेंट्स और 117 प्लॉट्स की निकाली लॉटरी…एमएमआर ग्रोथ परियोजना के तहत म्हाडा 5 वर्षों में बनाएगी 8 लाख घर

नागेंद्र शुक्ला / मुंबई

केंद्र सरकार के नीति आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र में हाउसिंग ग्रोथ हब प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा और इस ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2030 तक महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के माध्यम से लगभग आठ लाख घर बनाए जाएंगे।
म्हाडा के कोकण हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने 2,147 अपार्टमेंट्स और 117 प्लॉट्स की बिक्री हेतु ठाणे स्थित काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह में लॉटरी निकली। गौरतलब है कि म्हाडा आम लोगों के गृहस्वप्न को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। म्हाडा के 2,147 अपार्टमेंट्स और 117 प्लॉट्स के लिए लगभग 24,711 आवेदकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से म्हाडा की विश्वसनीयता बढ़ी है, यह स्पष्ट होता है। म्हाडा को लॉटरी में विजेता आवेदकों को तुरंत अपार्टमेंट का कब्जा देना।
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही नई हाउसिंग पॉलिसी घोषित करने जा रही है, जिसके तहत अधिकतम किफायती घर, किराए पर घरों का निर्माण किया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी महिलाओं, विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान होगा। मिल मजदूरों, पुलिसकर्मियों के लिए घरों के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा। इस नई प्रणाली के अनुसार, आवेदन पंजीकरण और पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदक लॉटरी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। लॉटरी में विजेता घोषित होने के बाद आवेदक को सूचना पत्र भेजा जाएगा और उसमें उल्लिखित शर्तों को पूरा करने के बाद विजेता आवेदकों को अस्थायी स्वीकृति पत्र भेजा जाएगा।
म्हाडा की रुकी हुई हाउसिंग परियोजनाओं को सुलझाने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थानों को एकजुट कर, उनके माध्यम से इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। घाटकोपर स्थित रमाबाई आंबेडकर नगर परियोजना इसका ही एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बड़े पैमाने पर राज्य में घरों का निर्माण किया जा रहा है। इस लॉटरी में घर नहीं पाने वाले आवेदकों को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि म्हाडा जल्द ही उनके लिए आगामी लॉटरी की व्यवस्था कर रही है।
म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयस्वाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। जयस्वाल ने कहा कि म्हाडा द्वारा हर साल राज्य में लगभग 30,000 घरों की लॉटरी निकालने की योजना है और हर तीन से छह महीने में म्हाडा के किसी न किसी मंडल की लॉटरी प्रस्तावित होती है। पिछले डेढ़ साल में म्हाडा कोकण मंडल की यह तीसरी कंप्यूटराइज्ड लॉटरी है। पिछले सप्ताह ही पुणे मंडल ने भी 3,662 अपार्टमेंट्स की लॉटरी निकाली। आगामी नई हाउसिंग पॉलिसी में म्हाडा द्वारा विकास नियंत्रण नियमावली 33(5), 33(7), 33(9), 33(24) में बदलाव प्रस्तावित हैं, जिससे अधिकतम किफायती और गुणवत्तापूर्ण घर उपलब्ध होंगे। साथ ही किराए के घर भी उपलब्ध कराने के लिए नीति में बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं।

अन्य समाचार