मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के लिए रेवड़ियां बांटना आसान नहीं! ...हजारों करोड़ रुपयों का करना...

भाजपा के लिए रेवड़ियां बांटना आसान नहीं! …हजारों करोड़ रुपयों का करना होगा जुगाड़

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार जल्द ही गठित हो जाएगी। मगर अब समस्या रेवड़ियां बांटने में आनेवाली है। चुनाव के पहले भाजपा ने कई मुफ्त योजनाओं के साथ ‘लाडली बहन’ की तर्ज पर रुपए देने का भी वादा कर रखा है। बताया जा रहा है कि हजारों करोड़ रुपए के इस जुगाड़ को करना आसान नहीं होगा।
बता दें कि केजरीवाल के वादे को टक्कर देने के लिए भाजपा ने भी कई बड़े वायदे किए हैं, जिसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए योजनाएं हैं। ‘लाडली बहन’ की तर्ज पर गरीब महिलाओं को २,५०० रुपए प्रति महीने देने हैं। महाराष्ट्र में चुनाव के पहले महायुति ने १,५०० रुपए की घोषणा की थी, जिसे बाद में २,१०० रुपए किया गया है। राज्य सरकार इस कारण फंड की समस्या से जूझ रही है। दिल्ली सरकार भी ऐसी समस्या से जूझ सकती है। गरीब महिलाओं को ५०० रुपए में सिलिंडर के अलावा होली-दिवाली पर मुफ्त सििंलडर मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को २१ हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

१० लाख तक का मुफ्त इलाज
दिल्ली के लोगों को १० लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ भी मिलेगा। ऐसे में इसके लिए एक मोटी रकम की आवश्यकता होगी। भाजपा ने एलान किया था कि पांच लाख रुपए तक इलाज आयुष्मान योजना और बाकी पांच लाख रुपए दिल्ली में भाजपा की सरकार देगी। ओपीडी सर्विसेज और लैब टेस्ट भी मुफ्त करने का वादा किया है।
१०-१० लाख का जीवन बीमा
अब दिल्ली की १,७०० से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मकानों का मालिकाना हक मिलेगा। गिग वर्कर्स और टेक्सटाइल वर्कर्स को १०-१० लाख का जीवन बीमा होगा। दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को १५ हजार रुपए आर्थिक मदद देगी। एससी और एसटी छात्रों को प्रतिमाह १,००० रुपए की मदद मिलेगी।

अन्य समाचार