सामना संवाददाता / कल्याण
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के विभिन्न प्रभागों में संपत्ति कर बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड़ के निर्देशानुसार और कर निर्धारण व संकलन विभाग की स्वाती देशपांडे के मार्गदर्शन में ग प्रभाग के सहायक आयुक्त संजयकुमार कुमावत, अधीक्षक ज्ञानेश्वर कंखरे, वरिष्ठ लिपिक नरेश म्हात्रे और लिपिक रामचंद्र दलवी ने बिगर निवासी संपत्तियों पर कार्रवाई की। इस दौरान डोंबिवली (पूर्व) मानपाड़ा रोड स्थित कस्तुरी प्लाजा की संपत्ति (क्र. G01001703500) पर 20,58,191 रुपए की बकाया राशि के चलते शीतल अकादमी और सोहम क्लासेस को सील किया गया।
इसी तरह 6/फ प्रभाग में सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर और अधीक्षक महेश पाटील के नेतृत्व में श्रीजी पैलेस की सदनिका क्र. 501 (मालमत्ता क्र. F01014490700) को 1,55,266 रुपए की बकाया राशि के कारण सील किया गया। वहीं ओरिएंट सोसायटी की सदनिका क्र. C/409 (मालमत्ता क्र. F01001864500) को 1,00,397 रुपए की बकाया राशि के चलते सील किया गया। महापालिका की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।