मुख्यपृष्ठनए समाचारमहिला जेल की १९५ कैदी बन गईं मां! ... पश्चिम बंगाल जेल प्रशासन...

महिला जेल की १९५ कैदी बन गईं मां! … पश्चिम बंगाल जेल प्रशासन के मुंह पर कालिख

– बच्चों के पिता का पता नहीं; दायर हुई याचिका
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की महिला जेलों में बंद १९५ कैदी मां बन गई। सिर्फ एक साल में २०२४ से २०२५ के बीच ये १९५ बच्चे पैदा हुए। जिन महिलाओं ने इन बच्चों को जन्म दिया, वे किसी अपराध के लिए सजा काट रही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जब इन महिलाओं को जेल लाया गया तब वे गर्भवती नहीं थीं। अब सवाल यह उठता है कि ये महिलाएं गर्भवती कैसे हुई और इन बच्चों का पिता कौन है?
जेल में इस तरह से बच्चों का जन्म होना चिंता का विषय है। जिस पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि जेल में रहने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं, जिसके बाद जेलों के अंदर ही बच्चे पैदा हो रहे हैं। अदालत ने आगे कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल की कई जेलों में १९५ बच्चे रह रहे हैं।

गत वर्ष भी लिया था संज्ञान
२०२४ में भी हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया था, जिसमें न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की शीर्ष अदालत की पीठ ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी थी।

कौन बना रहा है संबंध?
इस बारे में कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि ममता दीदी को जवाब देना चाहिए कि जेलों में ऐसा क्यों हो रहा है? महिला वैâदियों के साथ कौन संबंध बना रहा है? उन बच्चों का क्या हुआ?

शर्मनाक वाकया है
जानकारों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं का कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो शर्मनाक है। इस पूरे मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य समाचार