मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमेट्रिमोनियल साइट्स से सावधान! ... १०० से अधिक महिलाओं का हो चुका...

मेट्रिमोनियल साइट्स से सावधान! … १०० से अधिक महिलाओं का हो चुका है रेप! …वाइट कॉलर जॉब बताकर महिलाओं को बनाया जा रहा है शिकार

– ७३ मामले हैं दर्ज, पकड़ा गया १ रेपिस्ट
फिरोज खान / मुंबई
इन दिनों वैवाहिक वेबसाइट के जरिए लूट और बलात्कार की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। पायलट, क्राइम ब्रांच और दूतावास अधिकारी जैसे वाइट कॉलर जॉब बताकर लड़कियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। कई घिनौनी हरकतें ऐसी भी हुई हैं कि वैवाहिक वेबसाइट के जरिए संपर्क कर अपराधी बाकायदा शादी करते हैं। सुहागरात मनाते हैं और बाद में लूट को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, अब तक इस तरह से१०० से ज्यादा महिलाओं के रेप हो चुके हैं।
हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति ने वैवाहिक वेबसाइट पर अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सायबर सिक्योरिटी अफसर बताकर एक महिला को अपने झांसे में लिया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाकर फरार हो गया। दूसरी घटना में अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर एक शख्स ने शादी के नाम पर महिला से लाखों रुपए ठग लिए।

महंगे तोहफे दिए
मेट्रिमोनियल साइट पर एक व्यक्ति खुद को दिल्ली सायबर क्राइम का सिक्योरिटी अफसर बताता था। इसके झांसे में ज्यादातर हाई प्रोफाइल लड़कियां आती थीं, जिन्हें वह महंगे तोहफे देकर आकर्षित करता था। बाद में शादी का वादा कर वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर फरार हो जाता था।

अमदाबाद से धराया
लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए वो महंगे मोबाइल और लैपटॉप लेकर चलता था, साथ ही फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करता था। शातिर बलात्कारी का शिकार हुई मीरा रोड की रहेनेवाली युवती ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को अमदाबाद से गिरफ्तार किया है।

१२ महिलाओं को बनाया शिकार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अभी तक १२ महिलाओं के साथ वैवाहिक साइट के जरिए शादी का वादा किया और उनके साथ बलात्कार किया।

अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर प्रेम जाल में फंसाया!

वैवाहिक वेबसाइट पर शादी का विज्ञापन देकर महिलाओं को फंसाना और फिर उनके साथ बलात्कार करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में इस मामले में पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया है कि उसने शादी का झांसा देकर कई महिलाओं के साथ रेप किया है। हाल ही में जुहू की महिला डॉक्टर ठगी का शिकार हुई। वैवाहिक वेबसाइट पर आरोपी ने खुद को अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताया। साइट के जरिए महिला डॉक्टर आरोपी के संपर्क में आई और दोनों की बात शादी तक पहुंच गई।
एक दिन आरोपी ने महिला डॉक्टर से संपर्क कर के कहा कि अमेरिका वीजा प्रोसेसिंग में देर हो रही है, अगर वह उसके खाते में दो लाख रुपए ट्रांसफर कर देगी तो वह जल्द ही वीजा हासिल कर लेगा। महिला डॉक्टर ने फौरन २ लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी का फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़िता ने इस संदर्भ में जुहू पलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

 सुहागरात मनाकर फरार
गत वर्ष भी एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी वैवाहिक वेबसाइट के जरिए नालासोपारा, वसई और मीरा रोड में रहनेवाली महिलाओं के साथ संपर्क में आकर उनसे शादी करता और बाकायदा सुहागरात मनाकर उन्हें लूटकर फरार हो जाता था।
५ महिलाओं से की शादी
आरोपी के पकड़े जाने के बाद पता चला कि उसने ५ महिलाओं के साथ अलग-अलग शादी रचाई और सुहागरात मनाई थी। इस तरह सैकड़ों महिलाएं हैं, जिनकी वैवाहिक वेबसाइट के जरिए आबरू लूटी गई है।

 

अन्य समाचार

मुस्कान