सामना संवाददाता / मुंबई
जिन्होंने इस धर्म के साथ खिलवाड़ किया है, उनका राजनीति तक सीमित मुस्लिम प्रेम कैसा है, इसका मैं उदाहरण दे सकता हूं। चुनाव के लिए कुछ लोग धर्मांधता फैला रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे देश को एक बेहतर दिशा में ले जाएंगे, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। माणिकराव कोकाटे और धनंजय मुंडे का बचाव करना क्या भाजपा का हिंदुत्व है? ‘न्यू इंडिया’ बैंक को डुबोने वालों का बचाव करना क्या उनका हिंदुत्व है? मेरे हिंदुत्व की एक परिभाषा है। भाजपा के हिंदुत्व की परिभाषा क्या है? इस तरह का तल्ख सवाल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया है।
अहिल्यानगर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष किरण काले ने कल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने किरण काले को शिवबंधन बांधकर पक्ष में उनका स्वागत किया।
असली हिंदुत्व की रक्षा करना आवश्यक है!
अहिल्यानगर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष किरण काले ने कल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष में प्रवेश किया। पक्ष प्रवेश के बाद मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा और ‘घाती’ गुट पर जोरदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में जो अंधाधुंध कामकाज चल रहा है, उसे दूर करके फिर से हमारे असली हिंदुत्व और राष्ट्रीयता की रक्षा करना आवश्यक है। साथ ही जनता की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सुनना और उनके जीवन में खुशहाली लाना जरूरी है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो सभी पर है। उन्होंने कहा कि आज गाडगे बाबा को याद करना चाहिए। गाडगे बाबा ने कहा था कि धर्म जीने के लिए होता है, सिखाने के लिए नहीं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी दूसरे धर्म से नफरत करना नहीं सिखाया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो हमारे देश को अपना मानते हैं, वे हमारे हैं।