मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस ने जताई आशंका : बीड में जाएंगी हजारों जानें! ...पुलिस या...

कांग्रेस ने जताई आशंका : बीड में जाएंगी हजारों जानें! …पुलिस या गृह मंत्रालय की क्या रिपोर्ट है, यह पता नहीं

सामना संवाददाता / मुंबई
बीड में बड़ा उत्पात होने वाला है। पुलिस या गृह मंत्रालय की क्या रिपोर्ट है यह पता नहीं है, लेकिन जब कोई बड़ी घटना होगी, तब हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। इस तरह की आशंका कांग्रेस नेता व विधायक विजय वडेट्टीवार ने व्यक्त की।
नागपुर में अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि बीड में मराठा बनाम ओबीसी वाला राजनीतिकरण शुरू हो गया है। मराठवाड़ा में अगर मराठों के स्कूल हैं, तो ओबीसी के बच्चे के नाम कटवाए जा रहे हैं। अगर ओबीसी के स्कूल हैं तो मराठा बच्चों के नाम कटवाए जा रहे हैं। यह जो चल रहा है, वह भयानक है। राजनीतिक विवाद सामाजिक स्तर पर पहुंच गया है। सरकार ने कानून व्यवस्था को संभालना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों की मदद करो वाला वातावरण महाराष्ट्र के बीड समेत दो-तीन जिलों में दोनों समुदायों में दिख रहा है। इस पर सरकार का ध्यान नहीं है। यह उत्पात महाराष्ट्र के हित में नहीं है और प्रगतिशील विचारों के नजरिए से कल यह अत्यंत भयानक हो सकता है। इस तरह की संभावना वडेट्टीवार ने जताई।

अन्य समाचार