सामना संवाददाता / मुंबई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी के आदेश पर पालघर जिला के कद्दावर नेता रामचरण यादव को मजदूर सभा महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
जिससे समाजवादी पार्टी पालघर जिला से लेकर पूरे महाराष्ट्र में खुशी की लहर दौड़ रही है, सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई ऊर्जा के साथ परिवर्तन और पार्टी को मजबूत करने की पूरी उम्मीद और आशा की किरण जाग गई है।रामचरण यादव की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किये जाने पर कैलाश यादव, अवध राज यादव, संजय विश्वकर्मा, राकेश यादव, अरुण यादव, गौरव सोनावने, जावेद खान, रामजन्म यादव ने बधाई दी है।
पूरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। रामचरण यादव के मार्गदर्शन में पार्टी महाराष्ट्र में मजबूत होगी और आगामी नगरसेवक चुनाव में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस करेगी। हमें विश्वास है कि हमारे अध्यक्ष जी हम सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल को आगे बढ़ाएंगे। हर एक कार्यकर्ताओं का ख्याल रखेंगे।