मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा सरकार में देश अमीर व लोग हो रहे गरीब! ...हर दिन...

भाजपा सरकार में देश अमीर व लोग हो रहे गरीब! …हर दिन सात किसान कर रहे हैं आत्महत्या पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बोला सरकार पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाजपा के विकसित महाराष्ट्र पर तंज कसते हुए कहा कि लोग गरीब हो रहे हैं। राज्य में हर दिन सात किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बावजूद महायुति सरकार विकसित महाराष्ट्र का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि जो बजट पेश किया गया है, वह देश की आगे की आर्थिक दिशा तय करेगा। इस समय विशेष रूप से किसानों को कर्जमाफी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
पूर्व सीएम ने कहा कि आज किसानों को सोयाबीन ३१ रुपए किलो बेचना पड़ता है। एक ओर कहा जाता है कि विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र, लेकिन देश अमीर होता जा रहा है और लोग गरीब होते जा रहे हैं।
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ‘सरकार ने २०४७ तक एक ट्रिलियन डॉलर तक आय पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन झूठे दिवाली के सपने दिखाकर घोषणाएं करना गलत है। चव्हाण ने कहा कि आय में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे था, लेकिन अब पीछे है, क्या सरकार इस सच को नकारेगी?
आज गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य आगे बढ़ गए हैं और महाराष्ट्र से अधिक विकसित हो गए हैं। बजट में केवल पैसे बढ़ाने से विकास नहीं होता, बल्कि वास्तव में पैसे बढ़ने चाहिए।

अन्य समाचार