मुख्यपृष्ठअपराधभाजपा सरकार में बेखौफ हैं अपराधी ...सूटकेस में मिली महिला की लाश!...

भाजपा सरकार में बेखौफ हैं अपराधी …सूटकेस में मिली महिला की लाश! … पुलिस की नींद हुई हराम

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। परिणामस्वरूप अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। इसी बीच रायगड जिले में एक गांव के पास सूटकेस में महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। इससे आसपास के क्षेत्रों में सनसनी पैâल गई है। वहीं इस घटना से पुलिस प्रशासन की नींद हराम हो गई है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सूटकेस में मिली मृत महिला की उम्र २५ से ३५ साल के बीच थी। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन महिला की हत्या करके ही शव को फेंका गया है। यह घटना दोपहर में तब सामने आई, जब पेण तालुका के दूरशेत गांव के निवासियों ने सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस से दुर्गंध आने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शव को मुंबई में राज्य सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य समाचार