पहले में गांजा और दूसरे में शराब माफियाओं का हाथ
अनिल मिश्र / पटना
सुशासन वाले बिहार प्रदेश में खाकी वर्दीधारीवालों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते तीन दिनों यानी ७२ घंटे के भीतर प्रदेश में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई। कल शुक्रवार की रात मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए एएसआई संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसके कारण इलाज के दौरान पटना में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व गत बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी। इन २ पुलिसवालों की हत्या के बाद नीतीश सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि जब राज्य में पुलिसवाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग वैâसे सुरक्षित रह पाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर बदमाशों ने रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंध में बताया जाता है कि हमला करने वाले शराब कारोबारी थे। इस हमले में घायल एएसआई संतोष कुमार को गंभीर हालत में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा गया। उसके बाद उन्हें यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दिवंगत एएसआई वैâमूर जिले के पिपरा के मोहनिया गांव के रहने वाले थे। वहीं इस संबंध में मुंगेर पुलिस ने बताया कि सुबह दस बजे एएसआई की हत्या के मुख्य आरोपी रणवीर कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद से सभी घर छोड़कर फरार थे। उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।
पटना के अस्पताल में तोड़ा दम
पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मुंगेर पुलिस में शोक की लहर है। बताया गया कि इस मामले में रणवीर यादव सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नंदलालपुर निवासी रणवीर यादव शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल ११२ से एएसआई संतोष कुमार सिंह जवानों के साथ पहुंचे थे। रणवीर के परिवार के सदस्यों ने मिलकर धारदार हथियार से संतोष सिंह के सिर पर कई वार कर उन्हें जख्मी कर दिया था। उन्हें गंभीर हालत में शुक्रवार की देर रात पटना भेजा गया था, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को दे रहे संरक्षण …नीतीश राज में
पुलिस भी सुरक्षित नहीं …तेजस्वी यादव ने सीएम पर बोला हमला
सामना संवाददाता / पटना
पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं, सरकार सोई हुई है और सीएम अचेत अवस्था में हैं। सीएम नीतीश कुमार के राज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेलगाम हैं, क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली के दौरान ऐसी कई घटनाएं हुर्इं। सीएम वही कहते हैं जो उनके आसपास के अधिकारी उन्हें लिखकर देते हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों के पक्ष में नियम बदल रहे हैं। यह रिकॉर्ड में है कि सीएम नीतीश कुमार के राज में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है। अब बिहार की कानून व्यवस्था सीएम के हाथ से निकल चुकी है।
तेजस्वी यादव ने एक वीडियो पोस्ट करके लिखा कि आपके जीवन में रंग भरने का वर्ष है यह! चुनाव बाद जब लोगों को बिहार में नौकरी-रोजगार मिलेगा, काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस २० वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही लोगों के जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे।